मालूम हो कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में बाद में चुनाव होगा। यहां का नामांकन कार्य 16 सितंबर से आरंभ होगा। आठ अक्टूबर को मतदान होगा। इंटर विद्यालय सलारपुर में भरसो पंचायत के कई मतदान केंद्र हैं। इस परिसर में प्राथमिक कन्या विद्यालय सलारपुर भी अवस्थित है। यहां भी मतदान केंद्र पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए हैं। यहां पर अभी बाढ़ का पानी फंसा हुआ है।
कुल्हड़िया पंचायत की सलारपुर पंचायत भवन में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां बाढ़ का पानी अभी भी फंसा हुआ है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नयागांव-गोढिय़ासी में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां बाढ़ का पानी जमा हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि इन जगहों पर मतदान कैसे होगा। मतदान कर्मी कैसे पहुंचेंगे। उनके रहने की, ठहरने की व्यवस्था कैसे होगी। मतदाता कैसे मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। जानकारी मुताबिक एक दर्जन से अधिक ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिसके परिसर में अभी बाढ़ का पानी जमा हुआ है ।
परबत्ता के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली है कि कुल 20 मतदान केंद्रों के परिसर में अभी भी बाढ़ का पानी जमा हुआ है। इन मतदान केंद्रों के परिसर से मतदान की तारीख से पहले बाढ़ का पानी निकाल दिया जाएगा। पंपसेट सेट से बाढ़ का पानी निकाला जाएगा। अन्य स्रोतों से भी बाढ़ का पानी निकालने का प्रयास किया जाएगा।