07:49 AM- नवादा के गोविंदपुर के बूथ नंबर एक पर अंगूठा नही लगने के कारण मतदान बंद है। उधर, बूथ संख्या 99 पर बंद पड़ा मतदान फिर शुरू हो चुका है।
07:43 AM- नवादा के मध्य विद्यालय सकरी के मतदान केंद्र के परिसर के अंदर कीचड़ पसरा है। मध्य विद्यालय सकरी के मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी है। बारिश के चलते परिसर के अंदर कीचड़ हो जाने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
7:38 AM- नवादा के राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी के बूथ संख्या 13 पर मतदान के लिए कतार लगी हुई है। सकरी गांव के 70 वर्षीय बुचुन सिंह मतदान के समय से पहले ही राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी के मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।
07:30 AM- कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवादा के गोविंदपुर के बूथों पर कोविड गाइडलाइन के तहत बगैर मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है तथा शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। बूथों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर साबुन-पानी की व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई है।
07:22 AM- नवादा में तीन स्थानों पर चेकपोस्ट बना एग हैं तथा सीमाएं सील कर दी गईं हैं। गोविंदपुर प्रखंड के दर्शन, खैरा खुर्द और लखपत बिगहा में चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
07:15 AM- नवादा के नक्सल प्रभावित गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में 129 बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। वहां सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष सभी बूथों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
07:08 AM- बांका के धोरैया के 298 बूथों पर मतदान शुरू।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में धोरैया प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 298 मतदान केंद्रों पर मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां मुखिया व जिला परिषद सदस्य सहित विभिन्न पदों के 2375 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 1.60 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रंजन चौधरी ने बताया कि सभी बूथों पर बायोमेट्रिक पद्धति से वोटरों की हाजिरी बनाई जा रही है। चुनाव को लेकर बिहार झारखंड की सीमा सील कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है।
07:00 AM- पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सात बजे से आरंभ है। मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे हैं। धीरे-धीरे भीड़ बड़ने की उम्मीद है।
06:55 AM- पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 2119 मतदान केंद्रों में से 156 नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
06:43- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहले चरण में 2300 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और 10 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसमें जिला पुलिस बल के साथ गृह रक्षक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एवं सैप जवान शामिल हैं।
06:30 AM- पहले चरण में के लिए 15,328 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनमें 858 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित रहे हैं। जबकि, 72 पदों पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया।
06:00 AM- बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान। पहले चरण में सासाराम के दावथ, भभुआ के संझौली, गया के बेलागंज व खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के जमुई व सिकंदरा तथा बांका के धोरैया में मतदान हो रहा है।