दुनिया का सबसे सस्ते स्मार्टफोन की खासियत
जियोफोन नेक्स्ट पर यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रॉयड अपडेट भी मिलेंगे। यह फुली फीचर्ड होगा । इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कीमत काफी कम रखी जाएगी। जियो-गूगल का एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट गेम चेंजर साबित होगा।
जियो से जुड़ी अहम बातें
- 40 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ जियो भारत का सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वहीं चीन के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा डाटा का इस्तेमाल हो रहा है।
- भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए अल्टा-अफोर्डेबल स्मार्टफोन की जरूरत है। इसे देखते हुए जियो और गूगल ने जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च कर दिया है। यह अल्ट्रा अफोर्डेबल और कटिंग एज फीचर्स वाला होगा।
- जियो 5G सॉल्यूशन के लिए रिलायंस गूगल क्लाउड का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, अभी जियोफोन नेक्स्ट की कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
- जियोफोन नेक्स्ट पूरी तरह से स्मार्टफोन फीचर वाला होगा। यह सभी तरह के एप्लिकेशन को सपोर्ट करेगा। ये एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वहीं, गूगल की तरफ से इसमें कई अपडेट भी मिलेंगे।
- रिलायंस के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब सबसे सस्ते फोन लाने की घोषणा की गई है। जब मुकेश और अनिल अंबानी एक साथ थे, तब रिलायंस ने सबसे सस्ता 500 रुपए में फोन लॉन्च किया था। उस समय कर लो दुनिया मुठ्ठी में टैग लाइन के साथ यह शुरू हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों भाइयों के अलग होने से यह कंपनी अनिल के पास चली गई और बाद में दिवालिया हो गई। देश भर में जियो फाइबर के कुल 25 लाख ग्राहक पिछले साल जुड़े थे। इसके साथ ही 1.2 करोड़ घरों तक इसकी पहुंच हो गई है।
- रिलायंस रिटेल न केवल रोजगार के बारे में कोई प्रोजेक्शन कर रहा है, बल्कि इसने 65 हजार नए रोजगार का निर्माण किया है। अगले 3 से 5 सालों में रिटेल में 3 गुना ग्रोथ होगी। वहीं, वॉट्सऐप की मदद से लोग जियो मार्ट सर्विस को एक्सिस कर पाएंगे।
- मुकेश अंबानी के भाषण से निवेशकों के 30 हजार करोड़ रुपए डूबे, मुकेश अंबानी की आज की एजीएम की स्पीच से निवेशकों को झटका लगा है। कंपनी का मार्केट कैप आज घट कर 13.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है जो कल 13.90 लाख करोड़ रुपए था। आज शेयरों में अच्छी खासी गिरावट दिखी है।